फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court sets aside Himachal Pradesh highcourt order upholds govt cancellation of ePoS tender

Supreme Court: ePoS टेंडर रद्द करने पर हाई कोर्ट का आदेश निरस्त, अदालत ने हिमाचल सरकार का फैसला ठहराया सही

Tue, 25 Nov 2025 08:18 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 25 Nov 2025 08:18 PM IST
सार

Supreme Court on ePoS Tender: सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ePoS टेंडर रद्द करने के निर्णय को वैध ठहराते हुए हाई कोर्ट का आदेश पलट दिया है। अदालत ने कहा कि जारी किया गया लेटर ऑफ इंटेंट किसी बाध्यकारी अनुबंध में नहीं बदला था और उसे रद्द करना सरकार का वैध प्रशासनिक अधिकार था।

विज्ञापन
Supreme Court sets aside Himachal Pradesh highcourt order upholds govt cancellation of ePoS tender
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा फेयर प्राइस शॉप्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ सेल (ePoS) डिवाइसों के टेंडर को रद्द करने के निर्णय को सही ठहराया है। अदालत ने साफ कहा कि सरकार को टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का पूरा अधिकार है, यदि उसे प्रशासनिक रूप से यह उचित लगे। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सुर्या कांत द्वारा अपने पहले निर्णायक जजमेंट के रूप में दिया गया, जिसने पूरे मामले को नई दिशा दे दी।

विज्ञापन


न्यायालय ने स्पष्ट किया कि 2 सितंबर 2022 को ओएएसवाईएस साइबरनेटिक्स लिमिटेड को जारी किया गया लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) किसी भी तरह से बाध्यकारी अनुबंध नहीं था। अदालत ने यह भी कहा कि 6 जून 2023 को एलओआईरद्द करना सरकार का वैध प्रशासनिक अधिकार था। हाई कोर्ट के उस आदेश को भी रद्द कर दिया गया, जिसमें कंपनी के पक्ष में एलओआई बहाल किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह आदेश तथ्यात्मक और कानूनी आधार पर टिक नहीं सकता।
विज्ञापन


एलओआई पर अदालत का स्पष्ट रुख
अदालत ने अपने 40 पन्नों के फैसले में कहा कि इस मामले में दो बड़े प्रश्न थे। पहला, क्या LoI किसी तरह का अधिकार पैदा करता है? और दूसरा, क्या सरकार द्वारा LoI रद्द करने का निर्णय गैर-तार्किक या प्राकृतिक न्याय सिद्धांतों के खिलाफ था? अदालत ने दोनों सवालों का जवाब सरकार के पक्ष में देते हुए कहा कि कोई बाध्यकारी अनुबंध अस्तित्व में नहीं था और रद्दीकरण पूरी तरह उचित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दाह संस्कार के लिए 500 किमी दूर ले गया भाई, आग लगने से पहले ताबूत में हुई दस्तक, जिंदा निकली महिला

सरकार को नया टेंडर जारी करने की छूट
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि राज्य सरकार अब इस परियोजना के लिए नया टेंडर जारी कर सकती है। फैसले में कहा गया कि नया टेंडर सभी तकनीकी, वित्तीय और नियमों के अनुरूप होना चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पहले वाली कंपनी ओएएसवाईएस साइबरनेटिक्स लिमिटेड भी समान शर्तों पर नए टेंडर में हिस्सा ले सकती है। यह सरकार की पीडीएस प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की योजना का हिस्सा है।


हाई कोर्ट का आदेश अस्थिर बताया
हाई कोर्ट ने पहले एलओआई के रद्दीकरण को प्राकृतिक न्याय के खिलाफ बताते हुए कंपनी के पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने तथ्यों का गलत मूल्यांकन किया। सरकार द्वारा पीडीएस सिस्टम को मजबूत करने के लिए ePoS डिवाइसों को आधुनिक बनाने की योजना पहले से चल रही थी, जिसमें बायोमेट्रिक, आईरिस स्कैनिंग और वेट-इंटीग्रेशन जैसी सुविधाओं को शामिल किया जाना था। अदालत ने कहा कि इस तरह की संवेदनशील परियोजनाओं में सरकार को टेंडर प्रक्रिया में सुधार का अधिकार रहता है।

शीर्ष अदालत की टिप्पणी
यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब कंपनी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर टेंडर रद्द करने को मनमाना बताया था। हाई कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में जाते हुए एलओआई बहाल कर दिया था। उसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची। अब शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को राहत देते हुए कहा कि भविष्य में टेंडर प्रक्रिया कानून के अनुसार दोबारा शुरू की जाए। यह निर्णय हिमाचल की पीडिएस प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed