फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: Seeing the accused at the time of crime is not a solid basis of testimony, four acquitted in Kerala case

सुप्रीम कोर्ट : अपराध के वक्त आरोपी को देखना ही गवाही का पुख्ता आधार नहीं, चार दोषमुक्त करार

Sat, 23 Oct 2021 09:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 23 Oct 2021 09:30 PM IST
सार

 शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी गवाह का अदालत में ऐसे आरोपी की पहचान करना, जिसे उसने पहली बार मात्र अपराध के वक्त ही देखा था, एक कमजोर साक्ष्य है। अपराध होने व बयान दर्ज  किए जाने की तारीखों के बीच यदि लंबा अंतराल हो तो यह और भी कमजोर हो जाता है। 
 

विज्ञापन
Supreme Court: Seeing the accused at the time of crime is not a solid basis of testimony, four acquitted in Kerala case
supreme court, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि अपराध के वक्त आरोपियों को देख लेने भर को गवाही और सजा का पुख्ता आधार नहीं माना जा सकता। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने केरल के एक मामले के चार आराेपियों को दोषमुक्त करार दे  दिया। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी उन चार लोगों की अपील पर की, जिन्हें स्पिरिट के अवैध परिवहन के आरोप में केरल आबकारी अधिनियम की धारा 55 (ए) के तहत दोषी ठहराया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी गवाह का अदालत में ऐसे आरोपी की पहचान करना, जिसे उसने पहली बार मात्र अपराध के वक्त ही देखा था, एक कमजोर साक्ष्य है। अपराध होने व बयान दर्ज  किए जाने की तारीखों के बीच यदि लंबा अंतराल हो तो यह और भी कमजोर हो जाता है। 
विज्ञापन


केरल पुलिस का आरोप था कि चारों आरोपियों ने एक ट्रक में प्लास्टिक के 174 डिब्बों में 6,090 लीटर स्पिरिट का बगैर इजाजत अवैध रूप से परिवहन किया। अवैध परिवहन में इस्तेमाल ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर नकली था। आरोपियों ने उन्हें दोषी ठहराए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट ने केस में एक गवाह की गवाही को खारिज कर दिया। इस गवाह ने कहा था कि वह ऐसे लोगों की पहचान करने में सक्षम नहीं है, जिन्हें उसने अपराध के वक्त 11 साल पहले देखा था। हालांकि गवाह ने दो आरोपियों को पहचान लिया था, जिन्हें उसने घटना के वक्त पहली बार देखा था।


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अजय रस्तोगी और अभय एस ओका की पीठ ने कहा कि किसी गवाह द्वारा अदालत में ऐसे आरोपियों की पहचान करना, जिसे उसने पहली बार अपराध के दौरान ही देखा हो, कमजोर साक्ष्य है।  इसके साथ ही पीठ ने चारों आरोपियाें को बरी करते हुए कहा कि सरकारी पक्ष ने ट्रक का असली रजिस्ट्रेशन नंबर और उसके असली मालिक के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए, इसलिए पूरा मामला संदिग्ध हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed