फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court says Subramanian Swamy to wait on his plea on Ram Sethu national heritage case

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रामसेतु मामले पर दस दिन और इंतजार करें स्वामी

Wed, 26 Sep 2018 03:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
Supreme court says Subramanian Swamy to wait on his plea on Ram Sethu national heritage case

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने को लेकर दायर याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। स्वामी ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को बताया कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया था। दस साल हो गए, लेकिन सरकार ने जवाब दाखिल नहीं किया है। 

विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने स्वामी से कहा कि दस दिन और इंतजार करें और फिर आएं। स्वामी ने यूपीए सरकार की सेतुसमुद्रम परियोजना के खिलाफ याचिका दायर कर रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की थी। 2007 में सुप्रीम कोर्ट ने राम सेतु प्रोजेक्ट पर स्टे दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि था कि वह रामसेतु को तोड़े बगैर सेतुसमुद्रम परियोजना के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाश रही है। पिछले साल नवंबर में कोर्ट ने केंद्र सरकार को रामसेतु को लेकर रुख स्पष्ट करने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार जवाब नहीं देती है तो वह कोर्ट का रुख कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed