फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court said demonetisation was right, BJP welcomed the decision

Demonetisation: सर्वोच्च न्यायालय ने कहा नोटबंदी सही, भाजपा ने निर्णय का किया स्वागत

Mon, 02 Jan 2023 02:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Jan 2023 02:32 PM IST
सार

Demonetisation: पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि नोटबंदी एक सही निर्णय था। इसके लागू होने के बाद देश में डिजिटल लेनदेन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है...

विज्ञापन
Supreme Court said demonetisation was right, BJP welcomed the decision
नोटबंदी पर रविशंकर प्रसाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी (Demonetisation) पर सरकार के निर्णय 4-1 के बहुमत से सही ठहराया है। भाजपा ने सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे यह साबित हो गया है कि सरकार के पास नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि नोटबंदी के पीछे सरकार की मंशा व्यापक राष्ट्रीय हित की थी और इस पर उठाए जा रहे सवाल निराधार थे। सर्वोच्च न्यायालय ने अपना निर्णय इस मामले पर दायर की गई 58 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुनाया।

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि नोटबंदी एक सही निर्णय था। इसके लागू होने के बाद देश में डिजिटल लेनदेन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इससे आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिली है। नोटबंदी लागू होने के बाद 2.38 लाख फर्जी कंपनियां बंद हो गईं और लेनदेन में ज्यादा पारदर्शिता आई है। इसी का परिणाम हुआ है कि सरकार के टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और सरकार के पास जनहित के ज्यादा काम करने की शक्ति आई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि नोटबंदी पर उठाए जा रहे सवाल गलत मंशा से प्रेरित थे। उन्होंने राहुल गांधी सहित विपक्ष को सरकार के निर्णय का विरोध करने पर आड़े हाथों भी लिया। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी अपनी नकारात्मक टिप्पणियों के लिए देश से माफ़ी मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed