फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court releases guilty doctor, ordered to plant 100 trees in a year

सुप्रीम कोर्ट ने दोषी डॉक्टर को रिहा करते हुए एक साल में 100 पौधे लगाने का दिया आदेश

Tue, 16 Jul 2019 02:39 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court releases guilty doctor, ordered to plant 100 trees in a year
Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अनोखे फैसले में एक व्यक्ति को रिहा करने का निर्देश देते हुए एक साल के अंदर 100 पौधे लगाने का आदेश दिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि हत्या की कोशिश के मामले में दोषी ठहराया गया व्यक्ति वारदात के वक्त नाबालिग था। मौजूदा समय में उसकी उम्र 32 साल है और पेशे से डॉक्टर है।
विज्ञापन


सोलेमन एसके नामक इस व्यक्ति को वर्ष 2004 में हत्या की कोशिश में निचली अदालत ने दोषी ठहराया था। बाद में हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी एसएलपी खारिज कर दी थी। इसके बाद सोलेमन ने आवेदन दायर कर दावा किया कि घटना के वक्त वह नाबालिग था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को इस संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


रिपोर्ट देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि घटना के वक्त सोलेमन नाबालिग था। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत यदि आरोपी को नाबालिग ठहराया जाता है तो उस मामले को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को रेफर कर दिया जाता है लेकिन जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने इस मामले को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड भेजने के बजाय सजा को रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि चूंकि यह घटना 2004 की है। ऐसे में हमारा मानना है कि इस मामले को बोर्ड के पास भेजना उचित नहीं होगा। बेहतर यह होगा कि 32 वर्षीय सोलेमन (अब पेशे से डॉक्टर) को समुदाय की सेवा करने के लिए कहा जाए। याचिकाकर्ता के वकील ने सुझाव दिया कि सोलेमन को पौधे लगाने का निर्देश दिया जाए। पीठ ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए सोलेमन को एक वर्ष में 100 पौधे लगाने का आदेश दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed