फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court refuses to declines to pass any order on the petition filed by Afshan Ansari wife of Mukhtar Ansari

झटका: मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पत्नी ने लगाई थी याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार

Mon, 06 Sep 2021 03:00 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 06 Sep 2021 03:00 PM IST
सार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी ने पति की जान को खतरा बताते हुए याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई करने और हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से उत्तर प्रदेश की जेल में ट्रांसफर किया गया था। 

विज्ञापन
Supreme Court refuses to declines to pass any order on the petition filed by Afshan Ansari wife of Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशान अंसारी की ओर से दायर याचिका पर दखल देने से इनकार कर दिया है और इस विषय में किसी भी तरह का आदेश पारित करने से भी खुद को किनारा कर लिया है। अफशान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपने पति और मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा की मांग की थी,  याचिका में बताया गया था कि उनके पति की जान को खतरा है। इस मामले की सुनवाई लंबे समय से लंबित थी, शीर्ष कोर्ट ने दखलअंदाजी करने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशान अंसारी को इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट से इस मामले में तेजी से सुनवाई करने की बात भी कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में एनकाउंटर नहीं करने की गुहार
गैंगस्टर से नेता बने यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशान अंसारी ने दायर याचिका में कहा था कि मुख्तार अंसारी की जान को खतरा है और इस मामले में फेयर ट्रायल की जरूरत है और मुख्तार का एनकाउंटर न किया जाए। याचिका में ये भी कहा था कि माफिया डॉन ब्रजेश सिंह सरकार का हिस्सा है और वो बेहद प्रभावशाली है, वो मुख्तार अंसारी को राज्य सरकार के समर्थन से मारने की साजिश कर सकता है।  बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से उत्तर प्रदेश की जेल में ट्रांसफर किया गया था। मुख्तार की पत्नी को विकास सिंह एनकाउंटर जैसा डर सता रहा है। इसलिए उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed