फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Refuses Relief To Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति को राहत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Tue, 07 Mar 2017 06:22 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Tue, 07 Mar 2017 06:22 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Refuses Relief To Gayatri Prajapati
गायत्री प्रजापति
सपा नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट ने किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अपने पूर्व के आदेश में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी। साथ ही शीर्ष अदालत ने इस बात को दुखद बताया कि 20 फरवरी के उसके आदेश को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि एक महिला द्वारा प्रजापति के खिलाफ बलात्कार की शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया था। प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 20 फरवरी का आदेश वापस लेने की गुहार की थी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एके सिकरी की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने सोमवार को कहा कि उन्होंने गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था। पीठ अपने इस आदेश में कोई बदलाव नहीं करेगी। प्रजापति की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद उनके मुवक्किल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री के वकील की दलील, कहा उनकी भी सुने कोर्ट

Supreme Court Refuses Relief To Gayatri Prajapati
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से राहत देने की गुहार लगाई, लेकिन पीठ ने इस मामले में किसी तरह का मत देने से इनकार करते हुए कहा है कि आप कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में प्रजापति ने कहा था कि बिना उन्हें नोटिस भेजे और बिना उनका पक्ष जाने सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला ले लिया। साथ ही उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। याचिका में प्रजापति ने कहा था कि नेचुरल जस्टिस का सिद्धांत कहता है कि किसी गंभीर आरोप में किसी को नामित करने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाना चाहिए। प्रजापति का कहना था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है।

राजनीतिक फायदे के लिए उन पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने मंत्री गायत्री प्रजापति और अन्य के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि समाजवादी पार्टी में उच्च पद दिलाने का झांसा देकर प्रजापति ने दो वर्षों तक कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं महिला का यह भी आरोप है कि उसकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed