{"_id":"5af9ba9d4f1c1b165e8b4637","slug":"supreme-court-prepares-hearing-against-lawyers-in-impeachment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभियोग मामले में वकीलों के खिलाफ सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाभियोग मामले में वकीलों के खिलाफ सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के खिलाफ महाभियोग का नोटिस आगे बढ़ाने में शामिल कुछ वकीलों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की अपील पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई करेगा। सीजेआई दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविल्कर और जस्टिस डीवीई चंद्रचूड़ की पीठ ने अधिवक्ता एमएल शर्मा की याचिका पर संज्ञान लेते हुए इसी हफ्ते सुनवाई शुरू करने पर सहमति जताई।
अपनी अर्जी में अधिवक्ता शर्मा ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण, कामिनी जायसवाल, कपिल सिब्बल, केटीएस तुलसी और एएम सिंघवी को पार्टी बनाते हुए कोर्ट से उनके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रार को निर्देश देने की मांग की है। कहा कि महाभियोग नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले इन वकीलों ने अपने राजनीतिक हित के लिए जानते और समझते हुए सीजेआई और सुप्रीम कोर्ट की छवि खराब करने के षड्यंत्र को शह दी।