फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Orders CBI Probe Into 98 Alleged Fake Encounters in Manipur

जांच टीम की सहायता करेगी मणिपुर सरकार

Sat, 15 Jul 2017 07:38 PM IST
amarujala.com- Presented By- नसीम
amarujala.com- Presented By- नसीम Updated Sat, 15 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Orders CBI Probe Into 98 Alleged Fake Encounters in Manipur
उग्रवादग्रस्त मणिपुर में सुरक्षा बलों की ओर से हुई फर्जी मुठभेड़ों और संदिग्ध तरीके से की गई हत्याओं की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जिस विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, सरकार उसे जरूरी सहायता मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को शीर्ष अदालत की ओर से सीबीआई के पांच अफसरों को लेकर एसआईटी के गठन के फैसला का स्वागत करते हुए कहा है कि मानवाधिकारों की रक्षा करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फर्जी मुठभेड़ों और हत्याओं के दोषियों को सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन


ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पांच अफसरों को लेकर एसआईटी का गठन करने का निर्देश देते हुए उसे सेना, असम राइफल्स और पुलिस की ओर से की गई उक्त मुठभेड़ों व हत्याओं की जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम का गठन दो सप्ताह के भीतर किया जाना है। उसके बाद वह प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू करेगी। मानवाधिकार संगठनों ने इस मामले में एक याचिका दायर की थी। उसी आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed