{"_id":"5edefad78ebc3e9c9a5fd02f","slug":"supreme-court-notice-to-rajasthan-government-in-case-of-suspected-death-of-a-law-student-in-national-law-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधि छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Tue, 09 Jun 2020 08:28 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2017 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर के एक छात्र विक्रांत नगाइच की संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग वाली याचिका पर सोमवार को राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नरीमन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि इस मामले में पुलिस किसी नतीजे पर क्यों नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पीठ ने राज्य सरकार को जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। यह याचिका मृतक छात्र की मां नीतू कुमार नगाइच ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस की जांच प्रक्रिया लचर होने के कारण मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। 14 अगस्त, 2017 को विक्रांत का शव कॉलेज के पास रेलवे लाइन के पास मिला था।
विज्ञापन