{"_id":"61953910eb26273d15141c32","slug":"supreme-court-news-ed-seeks-permission-for-custodial-interrogation-of-ex-promoters-of-unitech-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: ईडी ने यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांगी इजाजत, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: ईडी ने यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांगी इजाजत, जानिए क्या है मामला
Wed, 17 Nov 2021 10:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:47 PM IST
सार
जांच एजेंसी ने कहा कि दोनों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं, जिसके लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है। यदि आवश्यकता हुई तो उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा से पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लेने की जरूरत है। चंद्रा बंधु फिलहाल मुंबई के दो अलग-अलग जेलों में कैद हैं।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने कहा कि दोनों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं, जिसके लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है। यदि आवश्यकता हुई तो उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार भी करना पड़ेगा। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने अतिरिक्त महाधिवक्ता माधवी दिवान से कहा कि इसके लिए वे अगले हफ्ते आवेदन करें और यह स्पष्ट तौर पर बताएं कि उन्हें हिरासत में लेकर क्या करना चाहते हैं। उसके बाद आदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिवान ने कहा कि चंद्रा बंधुओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के लिए अर्जी लगाई गई है, इसमें कहा गया है कि दोनों को मुंबई जेल से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट 23 नवंबर को मामले की सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि दोनों भाइयों को फ्लैट खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप 2017 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर मनीलॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अपराधों के आरोप भी हैं। तिहाड़ जेल में मिलीभगत कर कारोबार चलाने पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मुंबई जेल स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन