फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court lawyers give party to Justice Lokur

जस्टिस लोकुर को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने दी विदाई पार्टी, 31 दिसंबर को होंगे सेवानिवृत्त

Sat, 15 Dec 2018 01:34 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 15 Dec 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court lawyers give party to Justice Lokur
जस्टिस मदन बी लोकुर - फोटो : amar ujala

जस्टिस मदन बी लोकुर को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने विदाई पार्टी दी। जस्टिस लोकुर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि क्रिसमस और सर्दी की छुट्टियों के कारण शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में उनका आखिरी कार्यदिवस था। कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

 
जस्टिस लोकुर की प्रशंसा करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उनके पास असाधारण क्षमताओं के साथ सांविधानिक मूल्यों, मानव आदर्शों और भारतीय समाज की समग्र सहानुभूति के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता है। यह मेरे लिए काफी भावनात्मक है क्योंकि एक मित्र के तौर पर उनके संपर्क में रहूंगा, लेकिन कई कारणों से मुझे ऐसा लगेगा कि मेरी दायां हाथ नहीं है। इतने वर्षों तक मैं उन पर काफी निर्भर था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जस्टिस लोकुर इस साल 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस में भी शामिल रहे थे। जस्टिस लोकुर ने कहा कि हम न्यायपालिका की आजादी के बारे में बात करते हैं, हां यह बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन बार की आजादी के बारे में क्या है। मुझे लगता है कि यह उतना ही महत्वपूर्ण है। बार न्यायपालिका या किसी अन्य संस्थान के अधीनस्थ नहीं हो सकता और न ही होना चाहिए। मुझे लगता है कि हम ऐसा करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed