फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: Justices Rajesh Bindal and Aravind Kumar Take Oath by CJI DY Chandrachud

Supreme Court: कौन हैं जस्टिस बिंदल और अरविंद कुमार? जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

Mon, 13 Feb 2023 11:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 11:11 AM IST
सार

दोनों जजों के शपथ ग्रहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई है। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या भी 34 ही है, यानी करीब नौ महीने बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों का कोई पद रिक्त नहीं है। 

विज्ञापन
Supreme Court: Justices Rajesh Bindal and Aravind Kumar Take Oath by CJI DY Chandrachud
जस्टिस अरविंद कुमार और राजेश बिंदल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जस्टिल राजेश बिंदल और अरविंद कुमार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले, न्यायमूर्ति बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति अरविंद कुमार गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

विज्ञापन


इन दोनों जजों के शपथ ग्रहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई है। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या भी 34 ही है, यानी करीब नौ महीने बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों का कोई पद रिक्त नहीं है। 
विज्ञापन


कौन हैं न्यायमूर्ति राजेश बिंदल?
16 अप्रैल 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति राजेश बिंदल का मूल कैडर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय है। वह 11 अक्तूबर, 2021 से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। जस्टिस बिंदल ने 1985 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था और सितंबर 1985 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में इस पेशे में शामिल हुए। 22 मार्च, 2006 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में उन्हें पदोन्नत किया गया था। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अपने कार्यकाल के दौरान लगभग 80,000 मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं न्यायमूर्ति अरविंद कुमार?
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार का मूल कैडर कर्नाटक उच्च न्यायालय है। 14 जुलाई 1962 को जन्मे जस्टिस कुमार 1987 में एक वकील के रूप में कार्य शुरू किया था। 1999 में, उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक अतिरिक्त केंद्र सरकार के स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 2005 में भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में, 26 जून, 2009 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्हें 7 दिसंबर, 2012 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह 13 अक्टूबर, 2021 से गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed