फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court justice mr shah described pm modi as our most popular loved vibrant and visionary leader gujarat high court

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता’

Sun, 07 Feb 2021 10:01 AM IST
स्नेहा बलूनी पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 07 Feb 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
supreme court justice mr shah described pm modi as our most popular loved vibrant and visionary leader gujarat high court
जस्टिस एमआर शाह (फाइल फोटो) - फोटो : scobserver.in

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. आर. शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'हमारा सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता' बताया। न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति शाह ने कहा, 'मुझे गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में, हमारे सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, भाग लेकर गौरव का अनुभव हो रहा है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारतीय संविधान के तहत स्थापित भारतीय गणतंत्र की खूबियों में से एक है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति का बंटवारा।' न्यायमूर्ति ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने कभी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया और हमेशा न्याय प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा द्वारा एक समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा किए जाने के बाद वह सबकी नजरों में आ गए थे। न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) मिश्रा ने मोदी को 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य दूरदर्शी नेता' बताया था।

शनिवार को भी अपने संबोधन में न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात उच्च न्यायालय को अपनी कर्मभूमि बताया था। इस न्यायालय में उन्होंने 22 साल वकील की तरह और 14 साल न्यायाधीश की तरह सेवा दी थी। प्रधानमंत्री ने हीरक जयंती समारोह में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।


समारोह में मोदी ने भारतीय न्यायपालिका की यह कहते हुए सराहना की कि उसने लोगों के हितों की रक्षा करने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने का अपना दायित्व बखूबी निभाया और यह काम उस समय भी किया गया जब राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed