फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Justice JK Maheshwari said – Krishna had also tried mediation

सुप्रीम कोर्ट के जज जेके माहेश्वरी बोले- कृष्ण ने भी की थी मध्यस्थता की कोशिश, सुलभ न्याय के लिए इसकी दरकार

Thu, 23 Mar 2023 10:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट के विधि विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जस्टिस जेके माहेश्वरी ने कहा कि न्याय प्रणाली पर बोझ काफी ज्यादा है। इसे कम करने के लिए इस तरह के उपाय आजमाए जाने चाहिए...

विज्ञापन
Supreme Court Justice JK Maheshwari said – Krishna had also tried mediation
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी ने कहा है कि अदालतों पर मुकदमों का बोझ बहुत ज्यादा है। लेकिन यदि मध्यस्थता के रास्तों को अपनाया जाए, तो इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक काल में मध्यस्थता को बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। यह दोनों पक्षों के लोगों के लिए हितकारी होता है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता कोई नया उपाय नहीं है। बल्कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी महाभारत रुकवाने के लिए इस विकल्प को आजमाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट के विधि विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जस्टिस जेके माहेश्वरी ने कहा कि न्याय प्रणाली पर बोझ काफी ज्यादा है। इसे कम करने के लिए इस तरह के उपाय आजमाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों पर बोझ कम करने के लिए वैकल्पिक विवाद निपटान व्यवस्था सही है और इससे सभी पक्षों को त्वरित न्याय मिलने का रास्ता तैयार होता है।

विज्ञापन

डॉ. नंद किशोर गर्ग ने कहा कि आज भी हम 200 वर्ष पुरानी व्यवस्था को ढो रहे हैं। यह विडंबना है कि जो भारत की मूल न्याय व्यवस्था थी, वह आज वैकल्पिक कहलाती है। भारतीय संस्कृति में इसकी जड़ें बहुत गहरी हैं। लोगों को न्याय त्वरित और आसान भाषा में उपलब्ध हो, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed