{"_id":"5b6830734f1c1b49778b665f","slug":"supreme-court-judges-meet-cji-on-justice-joseph-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता कम करने के फैसले पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट के जजों ने सीजेआई से की मुलाकात ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता कम करने के फैसले पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट के जजों ने सीजेआई से की मुलाकात
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से आज मुलाकात की और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की वरिष्ठता को कम करने के केंद्र के फैसले पर अपना विरोध जताया। न्यायमूर्ति जोसेफ को दो अन्य न्यायाधीशों के साथ कल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ लेनी है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ समेत न्यायाधीशों ने आज का कामकाज शुरू होने से पहले न्यायाधीशों के लाउन्ज में प्रधान न्यायाधीश से मुलाकात की। न्यायमूर्ति लोकुर और न्यायमूर्ति जोसेफ पांच न्यायाधीशों वाले शीर्ष न्यायालय के कॉलेजियम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश के बाद उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई मौजूद नहीं थे, क्योंकि वह आज छुट्टी पर हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने न्यायाधीशों को आश्वस्त किया कि वह न्यायमूर्ति गोगोई के साथ विचार-विमर्श करेंगे और इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
केंद्र ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिये अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में वरिष्ठता क्रम में न्यायमूर्ति जोसफ को तीसरे स्थान पर रखा गया था। अधिसूचना में मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी का नाम पहले स्थान पर था जबकि उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन का नाम दूसरे स्थान पर था।