{"_id":"5cf610d0bdec22070460c639","slug":"supreme-court-issues-notice-to-v-narayanasamy-barred-him-to-implement-financial-implications","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने किरण बेदी की याचिका पर पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने किरण बेदी की याचिका पर पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी को भेजा नोटिस
Tue, 04 Jun 2019 12:03 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
किरण बेदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश में अधिकार की लड़ाई के मामले में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को नोटिस जारी किया है। मंगलवार को अदालत में उप-राज्यपाल किरण बेदी की उस याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि कैबिनेट बैठक में लिए गए वित्तीय परिणामों को लागू न किया जाए।
विज्ञापन
बेदी की याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने सरकार को सात जून को होने वाली कैबिनेट बैठक के वित्तीय परिणामों को लागू करने से मना कर दिया है। अदालत ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को नोटिस जारी करते हुए उन्हें मामले में पक्षकार बनाया है। न्यायालय ने उनसे 21 जून तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसी तारीख को मामले की अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Supreme Court also issues notice to Puducherry Chief Minister V Narayanasamy while making him party in the case and seeks his reply by June 21, the next date of hearing. https://t.co/mxbPp2veQC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 4, 2019
किरण बेदी ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी शक्तियों को कम कर दिया गया था। उच्चतम न्यायालय की अवकाश पीठ में न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा और एमआर शाह ने बेदी और गृह मंत्रालय की याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से यथास्थिति जारी रखने की गुहार लगाई है।
उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच शक्ति को लेकर 2016 से ही लड़ाई चल रही है। नारायणसामी का आरोप है कि बेदी सरकार के कामकाज में दखल दे रही हैं और राज्य के विकास में रोड़ा अटकाते हुए बहुत से प्रस्ताव को पास नहीं कर रही हैं।