फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court issued new SOP for virtual hearing

अदालत का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में सितंबर तक होगी वर्चुअल सुनवाई, नई एसओपी जारी

Tue, 07 Jul 2020 06:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court issued new SOP for virtual hearing
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

50 दिनों की बजाय हफ्ते भर के सांकेतिक ग्रीष्मावकाश के बाद सुप्रीम कोर्ट सोमवार से खुल तो गया। लेकिन यह भी साफ हो गया कि सितंबर तक तो कोर्ट में रूम में पहले की तरह सामान्य सुनवाई नहीं हो सकेगी। मतलब अगले तीन महीने तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यानी वर्चुअल सुनवाई ही होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई लॉकडाउन से दो दिन पहले 23 मार्च से शुरू है।

विज्ञापन


हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई का सिलसिला कम से कम सितंबर तक तो जारी रहेगा। कोर्ट खुलने से पहले सुप्रीम कोर्ट से प्रशासन ने वकीलों को ऑनलाइन सूचना वाला सर्कुलर भेज दिया कि जिन वकीलों को कोर्ट में वर्चुअल रूप से पेश होना हो वो सुनिश्चित करें लें कि उनके मोबाइल लैपटॉप में 4जी तकनीक से युक्त डेडीकेटेड लाइन वाला इंटरनेट कनेक्शन है।

विज्ञापन

वर्चुअल सुनवाई के लिए जारी की नई एसओपी

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के मद्देनजर मामलों की ई फाइलिंग, मामले का उल्लेख करने व सूचीबद्ध करने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई को लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। कोर्ट की ओर से अधिसूचना जारी कर कहा गया कि ताजा मामले जो पूल में पड़े हैं, जिन्हें पहले सूचीबद्ध नहीं किया जा सका है, उन्हें छह से 10 जुलाई तक सूचीबद्ध किया जा सकता है। विविध (मिसलेनियस) मामलों को सोमवार और शुक्रवार को सूचीबद्ध किया जा सकता है। यह मामलों की उपलब्धता और सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अधीन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed