फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Supreme Court is being deliberately targeted', Jairam Ramesh hits back at Nishikant Dubey

Supreme Court: 'सुप्रीम कोर्ट को जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना...', जयराम रमेश का निशिकांत दुबे पर पलटवार

Sat, 19 Apr 2025 09:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Apr 2025 09:16 PM IST
सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया और आरोप लगाया कि भाजपा कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। रमेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उसने चुनावी बॉन्ड जैसे मामलों में सरकार के खिलाफ फैसला दिया है।

विज्ञापन
'Supreme Court is being deliberately targeted', Jairam Ramesh hits back at Nishikant Dubey
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को पलटवार किया। पार्टी नेता जयराम रमेश ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाया कि वह शीर्ष कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


जयराम रमेश ने क्या कहा
रमेश ने कहा, 'वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। सांविधानिक पदाधिकारी, मंत्री, भाजपा सांसद सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बोल रहे हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट एक बात कह रहा है कि जब कोई कानून बनाया जाता है, तो आपको संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ नहीं जाना चाहिए और अगर कानून संविधान के खिलाफ है तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, सुप्रीम कोर्ट को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि चुनावी बॉन्ड जैसे कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है, वह असांविधानिक है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिन्दू नेता की हत्या पर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा; 1971 के मुक्ति संग्राम की दिलाई याद
विज्ञापन
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने कोर्ट की भूमिका पर उठाए थे सवाल
निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि अगर कोर्ट ही कानून बनाएगा, तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए। 


'देश में गृहयुद्धों के लिए सीजेआई और सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार'
उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना और सुप्रीम कोर्ट इस देश में हो रहे सभी गृह युद्धों के लिए जिम्मेदार हैं और सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। उन्होंने कहा था, अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट ही जाना पड़े तो संसद और विधानसभाएं बंद कर देनी चाहिए। 

'आप राष्ट्रपति को निर्देश कैसे दे सकते हैं?'
दुबे ने कहा, 'आप (सीजेआई) नियुक्ति करने वाले अधिकारी (राष्ट्रपति) को निर्देश कैसे दे सकते हैं? राष्ट्रपति सीजेआई को नियुक्त करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। आप उस संसद को निर्देश देंगे?...आपने नया कानून कैसे बनाया? किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर निर्णय लेना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं। जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी'।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed