फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court has issued a contempt notice to a sitting High Court judge c s karnan

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार HC जज के खिलाफ जारी की अवमानना नोटिस

Wed, 08 Feb 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
 Supreme Court has issued a contempt notice to a sitting High Court judge c s karnan
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने इतिहास में पहली बार एक वर्तमान हाईकोर्ट जज के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी वर्तमान जज के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना की कार्यवाही की शुरुआत की है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट को आदेश दिया है कि जब तक मामले की सुनवाई चल रही है तब तक जस्टिस केसी कर्नन को किसी भी प्रकार की न्यायिक प्रक्रिया से दूर रखा जाए। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट के जज केसी कर्नन ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई जजों पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


करीब दो हफ्ते पहले जस्टिस कर्नन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर यह जानना चाहा था कि न्यायपालिका में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने संबंधी उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में जस्टिस कर्नन ने शरुआती तौर पर 20 भ्रष्ट जजों की सूची सौंपी थी। मद्रास हाईकोर्ट में जज रहने के दौरान भी जस्टिस कर्नन विवादों में रह चुके हैं। जस्टिस कर्नन ने सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा किए गए तबादले पर उन्होंने खुद ही रोक लगा दी थी।

इतना ही नहीं उन्होंने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केखिलाफ भी मुकदमे की शुरुआत कर दी थी। बाद में इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed