फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court extended satyendra jain bail untill next order in money laundering case ed oppose

Supreme Court: 'जब भी जमानत याचिका पर सुनवाई होती है, तभी...', ईडी ने सत्येंद्र जैन की सेहत पर जताई हैरानी

Fri, 12 Jan 2024 08:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jan 2024 08:52 AM IST
सार

पीठ ने मामले को मामले को 17 जनवरी को सुनवाई के लिए लिस्ट कर दिया। साथ ही तब तक जैन की अंतरिम जमानत को भी अगले आदेश तक बढ़ा दिया। 

विज्ञापन
supreme court extended satyendra jain bail untill next order in money laundering case ed oppose
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सत्येंद्र जैन की सेहत को लेकर हैरानी जताते हुए कहा कि जब भी जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई होती है, तभी वह बेहोश हो जाते हैं। एसवी राजू ने जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ के समक्ष कहा कि 'ऐसा कहा जाता है कि बिजली कभी भी एक ही जगह पर दो बार नहीं गिरती।'
विज्ञापन


क्या हुआ कोर्ट की सुनवाई के दौरान
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि 'जब भी जैन को जमानत चाहिए होती है, वह मेडिकल आधार पर जमानत मांगते हैं और अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं। जब भी कोर्ट में जमानत पर सुनवाई होती है, तभी वह बेहोश हो जाते हैं, जो कि एक हैरान करने वाली स्थिति है।' हालांकि जैन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वकील ने इन दावों को खारिज कर दिया। इसके बाद पीठ ने मामले को मामले को 17 जनवरी को सुनवाई के लिए लिस्ट कर दिया। साथ ही तब तक जैन की अंतरिम जमानत को भी अगले आदेश तक बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


ईडी ने जैन पर लगाए ये आरोप
सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं और इस मामले में पिछले साल मई में उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। उसके बाद से जैन की जमानत अवधि लगातार बढ़ रही है। एसवी राजू ने अदालत को सत्येंद्र जैन पर लगे आरोपों की जानकारी देते हुए बताया कि जेपी मोहटा, सत्येंद्र जैन के चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। जैन काले धन को सफेद करना चाहते थे और इसके लिए जैन ने मोहटा से तरीका खोजने को कहा था। जैन ने मोहटा को यह भी बताया कि वह कोलकाता में कुछ ऑपरेटर्स को जानते हैं जो शेल कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद कर सकते हैं। इसके लिए वह थोड़ा कमीशन लेंगे और आपका पैसा शेयरों के रूप में आएगा। एसवी राजू ने बताया कि इन शेयरों की कीमत बढ़ाई गई ताकि ज्यादा पैसा आ सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed