फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court expressed concern over the incident of Bihar's Supaul district

सुपौल कांड: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कहीं सुरक्षित नहीं हैं बेटियां, सरकार को कुछ करना चाहिए

Mon, 08 Oct 2018 10:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Oct 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court expressed concern over the incident of Bihar's Supaul district
सुप्रीम कोर्ट

बिहार के सुपौल में 35 बच्चियों से मारपीट के मामले पर भौचक सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि बच्चों के साथ आए दिन यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा लगता है कि कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। केंद्र सरकार हालात से निपटने के लिए तत्काल प्रयास करे। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने मीडिया में आई खबर का हवाला देते हुए कहा कि जब बच्चियों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो लड़कों ने 35 बच्चियों से मारपीट की। यह चिंता की बात है। छह महीने की बच्ची के साथ बलात्कार करने की खबर आई है। बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उधर, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम को एक बच्ची का कंकाल मिला है। 
विज्ञापन


महिला व बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं। उन्होंने बताया कि बाल यौन उत्पीड़न मामले को लेकर पुनर्वास, बालगृहों में सुविधाएं और बाल संरक्षण नीति पर काम चल रहा है। न्यायमित्र अर्पणा भट्ट ने कहा कि स्कूल हो या शेल्टर होम, बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को जल्द बाल संरक्षण नीति लागू करनी चाहिए। अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने केंद्र को दिए सुझाव
पीठ ने केंद्र को सुझाव दिया है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों की एक संस्था बनाए, जो बच्चों से यौन उत्पीड़न के मामलों पर गौर करे। सरकार ने कहा कि इस बारे में तीन हफ्ते में निर्देश लेकर कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। पीठ ने बाल संरक्षण के लिए जल्द अंतरिम दिशानिर्देश जारी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed