फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court electoral bond case kapil sibal unwell cji pauses hearing offers help

Supreme Court: इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल की बिगड़ी तबीयत, मुख्य न्यायाधीश ने की मदद

Fri, 03 Nov 2023 08:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Nov 2023 08:16 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि कपिल सिब्बल चाहें तो सुप्रीम कोर्ट के कॉन्फ्रेंस रूम में भी बैठ सकते हैं और वहां से वीडियो लिंक के जरिए जुड़ सकते हैं...। 

विज्ञापन
supreme court electoral bond case kapil sibal unwell cji pauses hearing offers help
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर सुनवाई का गुरुवार को तीसरा दिन था। इस दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सब काम छोड़कर पहले कपिल सिब्बल की तबीयत के बारे में जानकारी ली और फिर दोनों ने वरिष्ठ वकील की मदद भी की। दरअसल गुरुवार को जब पांच सदस्यों वाली संविधान पीठ इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर सुनवाई कर रही थी तो अचानक मुख्य न्यायाधीश ने सवाल किया कि कपिल सिब्बल कहां हैं? 
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश और सॉलिसिटर जनरल ने की मदद की पेशकश
इस पर कपिल सिब्बल की टीम के सदस्यों ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को कुछ बताया तो सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि सिब्बल किसी निजी वजह से अदालत में नहीं हैं और इसका सुनवाई से कोई संबंध नहीं है। इसके थोड़ी देर बाद जब कपिल सिब्बल वापस अदालत पहुंचे तो सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि कपिल सिब्बल की तबीयत ठीक नहीं है और फिर तुषार मेहता ने कपिल सिब्बल से उनके चैंबर में बैठकर वर्चुअली सुनवाई में शामिल होने की पेशकश की। साथ ही कहा कि वह उनके लिए चाय और कुछ हल्का नाश्ता भी भिजवाते हैं। इस पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि कपिल सिब्बल चाहें तो सुप्रीम कोर्ट के कॉन्फ्रेंस रूम में भी बैठ सकते हैं और वहां से वीडियो लिंक के जरिए जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


लंच के बाद सुनवाई में शामिल हुए कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश की पेशकश को स्वीकार कर लिया और कॉन्फ्रेंस रूम से वर्चुअली सुनवाई में शामिल हुए। हालांकि लंच के बाद जब कपिल सिब्बल स्वस्थ हुए तो वह सुनवाई में शामिल हुए और इसके बाद याचिकाकर्ता  की तरफ से पेश हो रहे कपिल सिब्बल और सॉलिसिटर जनरल के बीच पूरे उत्साह में चिर-परिचित तीखी बहस हुई। बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। हालांकि अगली सुनवाई की तारीख नहीं बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed