Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court directs Punjab and Haryana to maintain status quo in water supply till April 6

सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर छह अप्रैल तक यथास्थिति बनाए रखें पंजाब-हरियाणा

Sat, 27 Mar 2021 04:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Mar 2021 04:35 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सरकार से दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर छह अप्रैल तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि पानी की आपूर्ति में कमी न की जाए।

विज्ञापन
Supreme court directs Punjab and Haryana to maintain status quo in water supply till April 6
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बृहस्पतिवार को हमने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था और यह आदेश छह अप्रैल तक जारी रहेगा। पीठ ने कहा कि वह दिल्ली जल बोर्ड की याचिका पर अब छह अप्रैल को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


पीठ के समक्ष शुक्रवार को संक्षिप्त सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से फिर यह दोहराया गया कि पानी की आपूर्ति में तनिक भी कटौती नहीं की गई है। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कहा गया कि पानी का स्तर छह फुट नीचे चला गया है।
विज्ञापन


यह है दिल्ली जल बोर्ड की याचिका
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि पंजाब में नहर मरम्मत का काम हो रहा है  जिसकी वजह से दिल्ली में 25 फीसदी पानी आपूर्ति कम हो गई है। याचिका कहा गया है कि इस समय नहर मरम्मत का काम चल रहा है, जो सही नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत का काम गर्मी में नहीं होना चाहिए, क्योंकि इस समय पानी की मांग सबसे अधिक होती है। मरम्मत का काम मानसून या सर्दियों के मौसम में होना चाहिए।

बृहस्पतिवार को जल बोर्ड के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि कि इस संबंध में पंजाब के संबंधित अथॉरिटी को छह पत्र भी लिखे गए थे लेकिन पंजाब अथॉरिटी ने जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed