{"_id":"645165a9477e6de2020476a5","slug":"supreme-court-collegium-recommends-names-of-3-lawyers-for-appointment-as-bombay-high-court-judges-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC Collegium: बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में तीन वकीलों के नाम की सिफारिश, जानें उनके नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC Collegium: बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में तीन वकीलों के नाम की सिफारिश, जानें उनके नाम
Wed, 03 May 2023 01:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 01:13 AM IST
सार
कॉलेजियम ने कहा कि 26 सितंबर 2022 को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से सिफारिशें कीं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के जजों के रूप में नियुक्ति के लिए तीन वकीलों के नामों की सिफारिश की। कॉलेजियम में जस्टिस संजय किशन कौल और के एम जोसेफ भी शामिल हैं। इन्होंने नियुक्ति के लिए वकीलों शैलेश प्रमोद ब्रह्मे, फिरदोष फिरोज पूनीवाला और जितेंद्र शांतिलाल जैन के नाम प्रस्तावित किए। कॉलेजियम ने कहा कि 26 सितंबर 2022 को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से सिफारिशें कीं और न्याय विभाग द्वारा फाइल को 26 अप्रैल 2023 को सुप्रीम कोर्ट में भेज दिया गया।
महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने सिफारिश के साथ सहमति व्यक्त की है। मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर के संदर्भ में हाईकोर्ट में प्रोन्नति के लिए उम्मीदवारों की फिटनेस और उपयुक्तता का पता लगाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के मामलों से परिचित सुप्रीम कोर्ट के जजों से परामर्श किया गया। कॉलेजियम ने कहा कि हाईकाेर्ट में पदोन्नति के लिए उम्मीदवारों की योग्यता और उपयुक्तता का आकलन करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड में रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया है। कॉलेजियम यह सिफारिश करने का संकल्प करता है कि शैलेश प्रमोद ब्रह्मे, फिरदोष फिरोज पूनीवाला और जितेंद्र शांतिलाल जैन को बॉम्बे हाईकोर्ट के जजों के रूप में नियुक्त किया जाए। उनकी पारस्परिक वरिष्ठता मौजूदा व्यवस्था के अनुसार तय की जानी चाहिए।
न्यायाधीश रॉबिन फुकन के नाम की सिफारिश
एक अन्य प्रस्ताव में, कॉलेजियम ने गौहाटी हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अतिरिक्त जज रॉबिन फुकन के नाम की सिफारिश की। 23 मार्च, 2023 को गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से स्थायी जज के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति फुकन के नाम की सिफारिश की और सुप्रीम कोर्ट को न्याय विभाग से फाइल प्राप्त हुई। उनकी नियुक्ति के लिए असम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और असम, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों ने सिफारिश के साथ सहमति व्यक्त की है।