फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Collegium recommends appointment new Chief Justices for five High Courts including Allahabad HC

SC Collegium: पांच उच्च न्यायालयों में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश, इन हाईकोर्ट को मिलेंगे नए सीजे

Fri, 10 Feb 2023 01:36 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Feb 2023 01:36 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए जाने के बाद से यह पद खाली है। वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट में मौजूदा चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव के 30 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद पद खाली हो रहा है।

विज्ञापन
Supreme Court Collegium recommends appointment new Chief Justices for five High Courts including Allahabad HC
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय समेत पांच हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों (CJ) की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। इनमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश है। कॉलेजियम ने मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस टीएस शिवगननम को कलकत्ता हाईकोर्ट और जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की। वहीं, जस्टिस सोनिया जी गोकणी को गुजरात हाईकोर्ट और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए जाने के बाद से यह पद खाली है। वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट में मौजूदा चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव के 30 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद पद खाली हो रहा है।
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले, बुधवार को प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना, हिमाचल प्रदेश, गौहाटी और त्रिपुरा के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। केरल हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस के. विनोद चंद्रन को पटना हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सबीना के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति संदीप मेहता को गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वहीं, झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed