{"_id":"616063098ebc3e05ab3bd13a","slug":"supreme-court-collegium-made-recommendations-for-judges-in-six-high-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छह हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के लिए कीं सिफारिशें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छह हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के लिए कीं सिफारिशें
Fri, 08 Oct 2021 08:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:56 PM IST
सार
शीर्ष अदालत के फैसलों को कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इस कॉलेजियम में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस यूयू ललित और एएम खनविलकर हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छह, सात और आठ अक्तूबर को हुई बैठक में छह राज्यों के लिए जजों की सिफारिशें की हैं। चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी शुभा मेहता को राजस्थान हाईकोर्ट में जज के पद पर प्रोन्नत करने की अनुमति दी। छह अक्तूबर की बैठक में राजस्थान हाईकोर्ट के चार अधिवक्ताओं को जज प्रोन्नत करने के प्रस्ताव पर भी अपनी मुहर लगा दी। इनमें अधिवक्ता कुलदीप माथुर, मनीष शर्मा, रेखा बोरोना और समीर जैन के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज नियुक्त करने प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। कॉलेजियम की छह अक्तूबर की बैठक में कर्नाटक हाईकोर्ट में चार अधिवक्ताओं के जज प्रोन्नत करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। कॉलेजियम ने इसके साथ ही मद्रास हाईकोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं को जज प्रोन्नत करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया है। कॉलेजियम ने इस बीच, कलकत्ता हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं को जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन