फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Collegium approves proposal for appointment of judges in High Courts

स्वीकृति: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने की थी और इसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित और एएम खानविलकर भी शामिल थे।

विज्ञापन
Supreme Court Collegium approves proposal for appointment of judges in High Courts
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को मणिपुर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहनथम बिमोल सिंह की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्थायी न्यायाधीश के रूप में और दस अधिवक्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए जिन अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं- किशोर चंद्रकांत संत, वाल्मीकि मेनेजेस एसए, कमल रश्मी खाता, शर्मिला उत्तमराव देशमुख, अरुण रामनाथ पेडनेकर, संदीप विष्णुपंत मार्ने, गौरी विनोद गोडसे, राजेश शांताराम पाटिल, आरिफ सालेह डॉक्टर, और सोमशेखर सुंदरसन।
विज्ञापन


कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने की थी और इसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित और एएम खानविलकर भी शामिल थे। इससे पहले इन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय में छह अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मद्रास उच्च न्यायालय के लिए जिन अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी गई है, उनके नाम निदुमोलु माला, सुंदर मोहन, कबाली कुमारेश बाबू, एस सौंथर, अब्दुल गनी अब्दुल हमीद और आर जॉन सत्यन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed