फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI Chandrachud said State must side with weaker population in democracy

DY Chandrachud: लोकतांत्रिक सरकारों पर CJI की टिप्पणी; कमजोर तबके का साथ देने की नसीहत, अल्पसंख्यक पर भी बोले

Sat, 02 Dec 2023 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:22 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने लोकतांत्रिक सरकारों पर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सरकारों को कमजोर आबादी का साथ देना चाहिए। सीजेआई ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत का अपना रास्ता होगा, लेकिन अल्पसंख्यक को भी अपनी बात कहनी होगी।

विज्ञापन
CJI Chandrachud said State must side with weaker population in democracy
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकारों को कमजोर आबादी का पक्ष लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमजोर आबादी संख्या या सामाजिक पैमाने पर अल्पसंख्यक हो सकती है, लेकिन लोकतंत्र में सभी नागरिकों को स्वतंत्र महसूस करना चाहिए। जस्टिस केशव चंद्र धूलिया मेमोरियल निबंध प्रतियोगिता में सीजेआई ने कहा, लोकतंत्र में बहुमत का अपना रास्ता होगा, लेकिन अल्पसंख्यकों को भी अपनी बात कहने का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन


सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि लोकतंत्र में सभी हितधारकों को मौके मिलने चाहिए, ताकि केवल बहुसंख्यकवादी प्राथमिकताओं पर ही काम न हो। सीजेआई ने कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिक स्वतंत्र महसूस करें, इसके लिए राज्य सरकारों को कमजोर आबादी का पक्ष लेना चाहिए। पहली नजर में यह बहुमत वाले शासन और लोकतांत्रिक सिद्धांत के खिलाफ लग सकता है, लेकिन बहुमत की सरकार में सरकार इसे स्थापित कर सकती है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस  ने कहा, "लोकतंत्र की सुंदरता नैतिक स्थिति की भावना है जिसके साथ सभी नागरिक देश की विकास यात्रा में भाग ले सकते हैं। उन्होंने दोहराया, लोकतंत्र में बहुमत का अपना रास्ता होगा, लेकिन अल्पसंख्यक को भी अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। सीजेआई ने लोकतंत्र में जरूरतों के इर्द-गिर्द संवाद की प्रक्रिया को सहेजने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अलोकप्रिय और अस्वीकार्य असहमति से भविष्य की संभावनाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेआई ने कहा, गुलामी का उन्मूलन, जाति उन्मूलन, लैंगिक अल्पसंख्यकों की मुक्ति और धार्मिक सद्भाव जैसी तमाम घटनाएं असहमतिपूर्ण से भरी थीं। हालांकि, असहमति से महत्वपूर्ण बातचीत को जन्म मिला और समाज को मौलिक रूप से पुनर्गठित करने की ताकत भी मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed