फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court asks Punjab government to shift fasting farmer leader Jagjit Singh Dallewal makeshift hospital

SC: '2 जनवरी तक डल्लेवाल की स्वास्थ्य पर रिपोर्ट दें', पंजाब के CS और चिकित्सा अधिकारी को 'सुप्रीम' निर्देश

Fri, 20 Dec 2024 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Dec 2024 02:12 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव और चिकित्सा अधिकारियों से 2 जनवरी तक दल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले पीठ ने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे डल्लेवाल का मेडिकल परीक्षण न कराने के लिए पंजाब सरकार की खिंचाई की थी। डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Supreme court asks Punjab government to shift fasting farmer leader Jagjit Singh Dallewal makeshift hospital
अनशन पर जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वे अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर पर ही एक अस्थायी अस्पताल बनाकर उसमें स्थानांतरित करें, ताकि उनकी सेहत पर चौबीस घंटे नजर रखी जा सके। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह से कहा कि वे डल्लेवाल को पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित खनौरी बॉर्डर पर विरोध स्थल के पास बने अस्थायी अस्पताल में स्थानांतरित करने के संबंध में आज ही एक अंडरटेकिंग दाखिल करें।
विज्ञापन


'2 जनवरी तक डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट दें'
वहीं इस मामले में दोबारा सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव और चिकित्सा अधिकारियों से 2 जनवरी तक दल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान नेता डल्लेवाल के स्वास्थ्य की देखभाल करना पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के बारे में फैसला लेने की अनुमति पंजाब सरकार और डॉक्टरों को दी है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि गुरुवार को किसान नेता ने सहयोग किया है और उनके ईसीजी और ब्लड टेस्ट समेत कई टेस्ट करवाए गए। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर लग रही है। गुरुवार को पीठ ने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की तरफ से चिकित्सा देखरेख में एक दशक से अधिक समय से अपना विरोध जारी रखने का उल्लेख करते हुए पंजाब सरकार से डल्लेवाल को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए मनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसान
इससे पहले पीठ ने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे डल्लेवाल का मेडिकल परीक्षण न कराने के लिए पंजाब सरकार की खिंचाई की थी। डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं, ताकि केंद्र पर आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा सके। किसानों की मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके दिल्ली जाने से रोक दिया था, जिसके बाद वे बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए थे।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed