{"_id":"5d3e90868ebc3e6d0a3dfbeb","slug":"supreme-court-adjourns-fugitive-economic-offender-vijay-mallya-petition-to-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या की अर्जी पर शुक्रवार तक के लिए टाली सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या की अर्जी पर शुक्रवार तक के लिए टाली सुनवाई
Mon, 29 Jul 2019 11:51 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
विजय माल्या (फाइल फोटो)
उच्चतम न्यायालय ने भगोड़े आर्थिक अपराधी विजय माल्या की याचिका पर आज सुनवाई करते हुए मामले को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया है। याचिका में माल्या ने अदालत से अपनी और अपने परिवार की संपत्तियों की जब्ती पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की है। इसपर अब अदालत दो अगस्त को सुनवाई करेगा। माल्या ने याचिका में कहा है कि सिर्फ किंगफिशर कंपनी से संबंधित संपत्ति ही जब्त की जाए।
विज्ञापन
Supreme Court adjourns fugitive Vijay Mallya's petition to Friday, August 02. He had, on Saturday, moved the Supreme Court seeking its direction of stay on confiscation of all properties owned by him and his relatives. (file pic) pic.twitter.com/6zxhqzvy0Z
— ANI (@ANI) July 29, 2019विज्ञापन
अपनी दलील में माल्या का कहना है कि उसकी निजी संपत्ति और परिवार के अन्य सदस्यों की संपत्ति जब्त नहीं की जाए। माल्या पर भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने और बिना चुकाए फरार होने का आरोप है।
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या को 11 जुलाई को झटका लगा था। बंबई उच्च न्यायालय ने इससे पहले विजय माल्या की इसी याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका के जरिए माल्या ने सरकारी एजेंसियों द्वारा उसकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी।