{"_id":"5ad4cfbc4f1c1b5f098b4d92","slug":"supporters-of-bjp-s-shashil-namoshi-staged-protest-after-he-was-not-given-a-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, की आगजनी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, की आगजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलबर्गा
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अनपी दूसरी सूची जारी की है। जिसमें 82 उम्मीदवारों की घोषणा की है। लेकिन सूची जारी होने के बाद कुछ जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है की पार्टी ने टिकटों का बटवारा ठीक से नहीं किया है।
बदा दें कि गुलबर्गा में भाजपा के शशिल नामोशी को टिकट नहीं मिलने से उनक समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। शशिल नामोशी ने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं लेकन मुझे टिकट नहीं मिला इससे मैं काफी हैरान हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन मुझे पार्टी के इस फैसले से चोट पहुंची है।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 82 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले भाजपा ने 9 तारीख को देर रात अपने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह भाजपा ने अभी तक कुल 154 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होना हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने कर्नाटक की चर्चित बेल्लारी सीट से जी सोमाशेखरा रेड्डी को टिकट दिया है। बता दें कि 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सार्वजनिक की गई थी। इस सूची को कर्नाटक भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल रहे।
कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही भाजपा ने प्रधानमंत्री और अमित शाह समेत अपने सभी स्टार प्रचारकों को कर्नाटक में प्रचार में लगाया है। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
येदियुरप्पा को इससे पहले भाजपा ने 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर अपनी अलग कर्नाटक जनता पार्टी बना ली थी। लेकिन 2013 विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा पार्टी में लौट आए थे। इस बार भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है क्योंकि 2013 की तरह दो गुटों में उतरने के बजाय पार्टी के प्रदेश में सभी प्रमुख नेता एकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।