{"_id":"584aef544f1c1be05944afc0","slug":"supereme-court-agreed-on-tree-cuts-for-taz-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने पांच सौ से ज्यादा पेड़ों को काटने की अनुमति दी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने पांच सौ से ज्यादा पेड़ों को काटने की अनुमति दी
राजीव सिन्हा/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज ट्रेपेजियम जोन(टीटीजेड) में ओवरहेड रेल पुल, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और सड़क निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने करीब साढ़े पांच सौ पेड़ों को काटने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा के पास मसानी चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर सड़क को चौड़ा करने के लिए 30 पेड़ काटने की अनुमति मांगी गई थी। वहीं केंद्र सरकार की ओर से रेल ओवर ब्रिज के लिए 46 पेड़ों को काटने की गुहार की गई थी और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए 470 पेड़ों को काटने की इजाजत मांगी गई थी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को इन सभी याचिकाओं को मंजूरी दे दी। मालूम हो कि टीटीजेड में पेड़ों को काटने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति लेनी होती है।
विज्ञापन