{"_id":"5acdcbb14f1c1b843d8b47ae","slug":"sunni-board-says-shah-jahan-gave-it-taj-ownership-supreme-court-asks-for-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने ठोका दावा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिखाओ शाहजहां के दस्तखत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताजमहल पर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने ठोका दावा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिखाओ शाहजहां के दस्तखत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मंगलवार को दावा किया है कि मुगल बादशाह शाहजहां ने इससे जुड़े अधिकार उन्हें दे दिये थे। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी बोर्ड से सबूत के तौर पर शाहजहां के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड को एक हफ्ते में दस्तावेज पेश करने होंगे। आपको बता दें कि ताजमहल पर सुन्नी वक्फ बोर्ड और आर्कियाेलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के बीच विवाद चल रहा है। CJI दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली बेंच ने कहा कि ऐसे मसलों पर वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए, भारत में कोई भी इस बात पर यकीन नहीं करेगा कि ताजमहल वक्फ बोर्ड का है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब मुगल शासन का अंत हुआ तो ताजमहल समेत सभी ऐतिहासिक इमारतें अंग्रेजों को हस्तान्तरित हो गईं और जब भारत आजाद हुआ, तब से यह स्मारक और इसकी देखभाल का जिम्मा सरकार का है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर सच में ताजमहल पर वक्फ बोर्ड का अधिकार है तो वह शाहजहां के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज दिखा दें।
विज्ञापन