फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunitha Krishnan, a Gang-Rape Survivor's open letter: Calls Salman Khan a 'Disgrace'

गैंगरेप पीड़िता का खुला खत: नाम लिए बिना सलमान को बताया कलंक

Thu, 23 Jun 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Sunitha Krishnan, a Gang-Rape Survivor's open letter: Calls Salman Khan a 'Disgrace'
सलमान खान - फोटो : getty
सुल्तान की शूटिंग के दौरान होने वाली थकान को रेप पीड़ित लड़की की हालत जैसा बताकर विवादों में फंसे सलमान खान के नाम सुनीता कृष्णन ने खुला खत लिखा है। गैंगरेप पीड़िता सुनीता कृष्णन ने खत में लिखा, ‘मैं सवालों से घिरे शख्‍स का नाम नहीं लेना चाहती, क्‍योंकि इससे ऐसा लगेगा कि मैं उन्‍हें बहुत ज्‍यादा सम्‍मान दे रही हूं। खुद को बलात्‍कार की शिकार महिला जैसा बताना ही यह दिखा देता है कि उन्‍होंने बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे को कितना हल्‍का विषय बना दिया है। कड़वी सच्‍चाई यह है कि अच्छे लुक्‍स और थोड़े से टैलेंट ने उन्‍हें वह सितारा बना दिया है, जो वे हैं और वे अपने इस रोल को बहुत हल्‍के में लेते हैं।'
विज्ञापन


सुनीता आगे लिखती हैं, 'इन सबके बारे में जानने की बजाय, उन्‍होंने अपनी फिल्‍म के रोल की तुलना एक बलात्कार पीड़‍िता के जख्‍मों, सदमे और दर्द से की है। मैं मर्दों और औरतों को ऐसी बातें करते सुनती रहती हैं। हाल ही में मैं एक महिला से मिली जो बात-बात पर कहती थी कि इसमें मेरा रेप किया, उसने मेरा रेप किया। लोग जरा भी नहीं सोचते कि उनकी बात का क्‍या असर होगा। हम यह याद रखने की जरूरत है कि हमारे चारों तरफ रेप कल्‍चर है और इन तरह के घटिया बयान इसे और बढ़ावा देते हैं। मैं इस बारे में यही कह सकती हूं कि ऐसे बयान सिर्फ विकृत मानसिकता वाला शख्‍स ही दे सकता है। वो एक कलंक है।'
विज्ञापन


खुद भी बलात्कार का तकलीफ झेल चुकी सुनीता कृष्णन ने अपनी पूरी जिंदगी यौन दासता में फंसे औरतों और बच्चों को बचाने में समर्पित कर दी हैं। उन्हें इस कार्य के लिए पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महिला समाजसेविका ने सलमान खान से इस विवाद में फंसने के बाद माफी की मांग की है। वहीं सलमान के पिता सलीम खान ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने पूरे परिवार की तरफ से मांगी मांगी थी। भाई अरबाज खान ने भी मीडिया के सामने कहा था कि उनकी बात के पीछे मंशा गलत नहीं थी। 

Published by- Vikrant Singh
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed