फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunita Kejriwal accuses BJP did not give ₹2500 to women now it is imposing conditions even in free bus service

AAP: 'भाजपा ने महिलाओं को ₹2500 तो दिए नहीं, अब फ्री बस सेवा में भी शर्तें लगा रही', सुनीता केजरीवाल का आरोप

Sat, 26 Jul 2025 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Jul 2025 08:48 PM IST
सार

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि आम आदमी पार्टी हमारा एक बड़ा परिवार है। हमारे परिवार में यह सद्भाव और प्यार हमेशा बना रहे और हम सब मिलकर समाज के लिए काम करते रहें।

विज्ञापन
Sunita Kejriwal accuses BJP did not give ₹2500 to women now it is imposing conditions even in free bus service
Sunita Kejriwal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन वेस्ट कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की महिला विंग द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत की। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य, मेंहदी और भारतीय व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। सुनीता केजरीवाल ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक महिलाओं को 2500 रुपए नहीं दी और अब फ्री बस सेवा में भी शर्तें लगा रही है। इस अवसर पर सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह, विधायक कुलदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल ने कहा कि तीज शिव-पार्वती के प्यार, विश्वास और उनके रिश्ते को मनाने का त्योहार है। हम बहनें अपनी गृहस्थी अच्छे से चलाती हैं। हरियाली तीज के दिन हमें अधिकारिक तौर पर मेहंदी लगाने, झूला झूलने, मनपसंद खाना खाने और गपशप करने की छुट्टी मिलती है। सभी महिलाएं इसे खूब एंजॉय करें और आनंद से यह त्योहार मनाएं।
विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि आम आदमी पार्टी हमारा एक बड़ा परिवार है। हमारे परिवार में यह सद्भाव और प्यार हमेशा बना रहे और हम सब मिलकर समाज के लिए काम करते रहें। दिल्ली के चुनाव के दौरान सभी बहनों ने बहुत मेहनत की। आज हम सब इसलिए जुड़े हैं क्योंकि हमारे अंदर समाज के लिए कुछ करने का जुनून है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की मौजूदा भाजपा सरकार ने महिलाओं पर बहुत ज्यादती की है। भाजपा ने वादा करने के बाद भी दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए अभी तक नहीं दिए। इस पैसे को भी ये लोग गोल कर गए। भाजपा की सरकार ने गरीबों की कई झुग्गियां तोड़ दीं। इससे बहुत सारे परिवार बेघर हो गए। अब सरकार ने फ्री बस सेवा में भी शर्तें लगा दीं। भाजपा सरकार लगातार दिल्ली की जनता के सामने तरह-तरह की मुश्किलें खड़ी कर रही है। फिर भी हम सबकी कोशिश होनी चाहिए कि हम जरूरतमंदों की मदद करें। हमें इस जुनून को कभी नहीं छोड़ना है। अपनी सद्भावना और जोश को कायम रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed