फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunil Tatkare on NCP Merger Sharad Pawar Sunetra Pawar BJP NDA Mahayuti Alliance Maharashtra Politics

NCP Merger: क्या अटक गया एनसीपी का विलय? सुनील तटकरे बोले- एनसीपी विधायक दल अपने फैसले लेने में सक्षम

Mon, 02 Feb 2026 06:58 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराड Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 02 Feb 2026 06:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार ने बयान दिया था कि भतीजे अजित चाहते थे कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय हो जाए। शरद पवार ने बताया था कि 12 फरवरी को विलय का एलान होना था। हालांकि, सुनील तटकरे के बयान से एनसीपी के गुटों के विलय पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन
Sunil Tatkare on NCP Merger Sharad Pawar Sunetra Pawar BJP NDA Mahayuti Alliance Maharashtra Politics
एनसीपी (अजित गुट) अध्यक्ष सुनील तटकरे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने सोमवार को कहा कि दिवंगत अजित पवार के नेतृत्व में पार्टी ने सामूहिक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि एनसीपी सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में ही बनी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन सा दल किसमें विलय करेगा, जिससे एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं पर अनिश्चितता का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से बात करते हुए तटकरे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता नियुक्त करना पार्टी का आंतरिक फैसला था। उन्होंने कहा कि इस फैसले में भाजपा की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने साफ किया कि सत्तारूढ़ महायुति का नेतृत्व करने वाली भाजपा ने पार्टी को कोई निर्देश नहीं दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Politics: 'चीन चिंता का विषय, चर्चा से क्यों डरती है सरकार?', राहुल की टिप्पणी पर क्या बोले विपक्षी सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री
कराड में महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री वाई. बी. चव्हाण की समाधि पर सुनेत्रा पवार के साथ सुनील तटकरे श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने यह पद अपने पति और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में निधन के तीन दिन बाद संभाला।

एनसीपी के विलय पर क्या बोले सुनील तटकरे?
एनसीपी के विलय को लेकर अपनी कथित असहमति पर तटकरे ने कहा कि इस मुद्दे पर न तो उनका और न ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का कोई अलग मत है। उन्होंने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए में शामिल होने का निर्णय सामूहिक था। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनावों में जनता ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई।


ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'लद्दाख में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात चाहते थे वांगचुक', केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

तटकरे ने कहा कि एनसीपी विधायक दल अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एकीकरण की बात हो रही है तो यह साफ किया जाना चाहिए कि कौन सा गुट किसमें शामिल होगा। 

12 फरवरी को होना था एनसीपी के दोनों गुटों के विलय का एलान :शरद पवार 
इस बीच एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेताओं, जिनमें पार्टी प्रमुख शरद पवार भी शामिल हैं, ने दावा किया है कि दोनों गुटों के विलय पर बातचीत अंतिम चरण में थी और 12 फरवरी को इसकी घोषणा होनी थी। हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर ऐसी कोई बातचीत होती तो उपमुख्यमंत्री अजित पवार उन्हें इसकी जानकारी देते।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed