{"_id":"58d46d5f4f1c1bb6681a6599","slug":"summoned-to-11-states-secretary-in-mid-day-meal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील मामले में 11 राज्यों के सचिव तलब ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिड डे मील मामले में 11 राज्यों के सचिव तलब
amarujala.com- presented by : संदीप भट्ट
Updated Fri, 24 Mar 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वेबसाइट पर यह जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है कि कितने बच्चों को मिड डे मील का लाभ पहुंच रहा है। शीर्ष अदालत ने इस काम को तीन महीने में पूरा करने के लिए कहा है।
चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इसके लिए तय किए गए प्रारूप को हरी झंडी दे दी है। इसमें मिड डे मील की विस्तृत जानकारी और इसकी जरूरतों का ब्योरा होगा। सुनवाई के दौरान पीठ ने पाया कि 11 राज्यों ने जवाब दाखिल नहीं किया है। लिहाजा पीठ ने इन राज्यों ने स्वास्थ्य या शिक्षा विभाग के सचिवों को 12 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।