{"_id":"591b61e04f1c1b8e29f2297f","slug":"summon-has-been-sent-to-matthew-samuel-in-case-of-narada-sting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें , नारदा स्टिंग मामले में सीईओ मैथ्यू को समन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें , नारदा स्टिंग मामले में सीईओ मैथ्यू को समन
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 17 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
पी. चिदंबरम के पुत्र के अलावा लालू प्रसाद के कुछ ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद नारदा मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। नारदा स्टिंग मामले में कंपनी के सीईओ मैथ्यू सैमुएल को मंगलवार को समन भेजा गया है। सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 सांसद व विधायकों और एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले नारदा स्टिंग वीडियो में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों व मंत्रियों को लाखों रुपये की रिश्वत लेते दिखाया गया था। तब चुनाव के नतीजों पर तो हालांकि इसका असर नहीं पड़ा था, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका के आधार पर मार्च में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के 12 नेताओं और एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से कई पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। यदि इन पर कार्रवाई हुई तो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
उधर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार तलाशने की कवायद के बीच जांच एजेंसियों का अचानक सक्रिय होना महज दबाव बनाने की कवायद है।