{"_id":"5ad0a8854f1c1b46638b4598","slug":"summer-heat-to-rise-from-new-delhi-to-kolkata-summer-precautions-in-rising-temperature","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल से पड़ने लगेगी भयानक गर्मी, इन उपायों से मिलेगी राहत, नई दिल्ली से कोलकाता तक चढ़ेगा पारा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कल से पड़ने लगेगी भयानक गर्मी, इन उपायों से मिलेगी राहत, नई दिल्ली से कोलकाता तक चढ़ेगा पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
बढ़ेगा दिल्ली का पारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य अप्रैल से नई दिल्ली से लेकर कोलकाता तक तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ जाएगा। इस हफ्ते के अंत से गर्मी बढ़नी शुरू होगी जो अगले हफ्ते के शुरुआती दिनों तक जारी रहेगी। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक के लाखों लोगों पर गर्मी संबंधी बीमारी का खतरा मंडराने लगेगा। मौसम एजेंसी एक्युवेदर ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
मौसम विज्ञानी क्रिस्टिना पायदानोव्स्की ने बताया, इस हफ्ते तापमान से कुछ राहत मिली है। पर हफ्ते के अंतिम दिनों से उत्तर भारत में तापमान बदल जाएगा। तापमान बढ़ने के साथ ही आंधी-बारिश की आशंका भी कम हो जाएगी। उधर, कोलकाता में नमी ज्यादा होगी, जिससे गर्मी उमस का रूप लेकर लोगों को ज्यादा परेशान करेगी। दूसरे तटीय इलाकों का भी यही हाल होगा।
रविवार से अगले हफ्ते तक संभावित तापमान
शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दिल्ली एनसीआर 37-39
कोलकाता 37-39
पटना 40-41
अहमदाबाद 43

गर्मी की बीमारियों से यूं बचें
खूब पानी पीयें, हल्के रंग के कपड़े पहनें, दोपहर में मेहनत वाले काम से बचें।
पुष्टि करें कि बुजुर्ग, बच्चों और बेघर लोग इन सावधानियों का पालन कर रहे हैं। जानवरों को पर्याप्त छांव मिले।
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में बारिश की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अगले हफ्ते के अंतिम दिनों से लेकर अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक कुछ जगहों पर बारिश और आंधी से गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके बाद फिर मई तक गर्मी बढ़ेगी।
हालांकि तापमान पिछले साल की मई के लिहाज से कम ही रहेगा। एनसीआर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आगे नहीं निकलेगा।