{"_id":"5cf469aabdec22076a49b3df","slug":"summer-havoc-next-48-hours-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर जारी, अगले 48 घंटे खतरनाक, लू का दौर दो दिन और ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्मी का कहर जारी, अगले 48 घंटे खतरनाक, लू का दौर दो दिन और
Mon, 03 Jun 2019 06:02 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर, उजाला, नई दिल्ली
अमर, उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने रविवार को अगले 48 घंटे तक उत्तर भारत के जमीनी इलाकों, मध्य और दक्षिण भारत में तेज लू जारी रहने की चेतावनी दी है। यानी दो दिन बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि धीमी पूर्वी हवाएं चलने से कुछ जगहों पर गर्म हवाओं में कमी के संकेत भी दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी उत्तर भारत लू की चपेट में रहा। राजस्थान के सीकर में लू की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। चूरू में जहां अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो गंगानगर और बीकानेर में क्रमश: 48.6 डिग्री और 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में अधिकतम पारा 45.6 डिग्री, हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। नई दिल्ली में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री, चंडीगढ़ में 41.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज हुआ। वहीं, पंजाब के पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में क्रमश: 43 डिग्री, 43.6 और 43.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन