{"_id":"5a978ed24f1c1bca798bc5f9","slug":"summer-effect-imd-says-average-of-temperature-from-march-to-may-will-likely-to-be-above-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से मई के बीच जमकर झुलसाएगी गर्मी, आधे से ज्यादा देश पर पड़ेगा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मार्च से मई के बीच जमकर झुलसाएगी गर्मी, आधे से ज्यादा देश पर पड़ेगा असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार की गर्मी सिर्फ झुलसाएगी नहीं बल्कि जलाने वाली होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मार्च से लेकर मई के बीच गर्मी सामान्य स्तर से ऊपर रहेगी। विभाग के मुताबिक गर्मी का स्तर सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने वाला है। गर्मी का प्रकोप पूरे देश को अपनी चपेट में लेगा और देश का आधे से ज्यादा हिस्सा प्रभावित होगा ।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि गर्मी का स्तर करीब 52 फीसदी अधिक रहेगा। और इस दौरान झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलेंगी। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के हिस्से गर्मी से प्रभावित होंगे। इस दौरान गर्मी का असर दक्षिण भारत पर भी दिखेगा। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 0.5 ऊपर रहेगा।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही हाल नॉर्थ ईस्ट के राज्यों नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा का भी रहने वाला है। विभाग के हेड डी शिवानंद पाई ने कहा कि मार्च और मई में गर्मी का स्तर सामान्य से ऊपर होना ग्लोबल वॉर्मिंग का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौसम में इस तरह का बदलाव भारत ही नहीं विश्व की कई जगहों को प्रभावित कर रहा है और ये ग्लोबल वॉर्मिंग के ट्रेंड को दर्शाता है। हालांकि, ये भी बताया है कि मानसून इस साल उम्मीद से बेहतर रहने वाला है।