सुकमा हमलाः पीएम बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान, राजनाथ बोले- हमें चुनौती मंजूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमले को कायरता करार देते हुए मोदी ने इसकी निंदा करते हुए कहा वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर हमले की निंदा की।
बता दें कि सुकमा में घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ (केंद्रीय सुरक्षा बल) के 25 जवान शहीद हो गए हैं।Attack on CRPF personnel in Chhattisgarh is cowardly & deplorable. We are monitoring the situation closely: PM Modi #Sukma (File Pic) pic.twitter.com/M85vHjpKX9
— ANI (@ANI_news) April 24, 2017विज्ञापन
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले की निंदा की। सख्त लहजे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह हमला हमारे लिए चुनौती है जिसे हम मंजूर करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का उन्हें बहुत दुख है। राजनाथ ने बताया कि गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर से भी बात की है और उन्हें रायपुर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया है। कल तक मैं भी रायपुर पहुंच जाऊंगा इसके बाद नक्सलियों से निपटने की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
वहीं हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि नक्सली अपने गढ़ सुकमा में विकास कार्यों को होता देख बौखलाए हुए हैं इसकी वजह से उनके पांव उखड़ रहे हैं। उन्हें क्षेत्र में विकास मंजूर नहीं है इसलिए वह सड़कों और अन्य विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं। लेकिन इससे जवानों के पांव पीछे हटने वाले नहीं हैं। सीएम ने कहा आगे से जवानों और पुलिस को यहां विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। रमन सिंह ने ये भी कहा कि यह नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई है।Ghatna bohot hi dukhad aur durbhagyapoorn hai, ye ek chunauti bhi hai: HM Rajnath Singh #Sukma pic.twitter.com/rh1H62U3ba
— ANI (@ANI_news) April 24, 2017
#WATCH: Chhattisgarh CM Raman Singh addresses the media after Sukma Naxal attack https://t.co/VGbWh5fDCC
— ANI (@ANI_news) April 24, 2017
वहीं केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी जवानों की शहादत पर दुख जताया है। वेंकैया ने कहा शहीद जवानों के लिए दिल की गहराइयों से दर्द है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। लोकतंत्र में ऐसी चीजों की कोई जगह नहीं है।