{"_id":"62fd75b8b4e8a757004745ab","slug":"sukesh-chandrashekhar-gave-15-lakhs-to-the-author-of-jacqueline-web-series-recovered-from-the-influential","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: रसूखदारों से वसूल जैकलीन की वेब सीरीज के लेखक को दिए 15 लाख, इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: रसूखदारों से वसूल जैकलीन की वेब सीरीज के लेखक को दिए 15 लाख, इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तार
Thu, 18 Aug 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Aug 2022 04:41 AM IST
सार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रेरक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कठिन वक्त है और मैं इसमें मजबूती से डटी रहूंगी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
विस्तार
ईडी के मुताबिक जालसाज सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन की वेबसीरीज की पटकथा लिखने वाले लेखक को भी 15 लाख रुपये भिजवाए थे। उसने गैर कानूनी रकम से जैकलीन के लिए तोहफे खरीदे। यह रकम उसने बड़े रसूखदारों से वसूले थे। उसके प्रमुख शिकारों में फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सुकेश ने गृहमंत्रालय का कर्मचारी बनकर अदिति और उनकी बहन को ठगा था। अप्रैल में अस्थायी रूप से धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत इस मामले में 7.27 करोड़ रुपये के फंड को भी अटैच किया गया था। इसके अलावा 15 लाख रुपये नकद भी अटैच किए गए थे।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक सुकेश फरवरी से लेकर 7 अगस्त को गिरफ्तार किये जाने तक जैकलीन के संपर्क में था। ईडी ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें सुकेश के अलावा उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल, पिंकी ईरानी शामिल हैं। इस मामले अब दिल्ली की अदालत के समक्ष दो आरोपपत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
कठिन वक्त है, मैं मजबूती से डटी रहूंगी : जैकलीन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रेरक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कठिन वक्त है और मैं इसमें मजबूती से डटी रहूंगी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर जैकलीन ने खुद को संबोधित करते हुए लिखा, प्रिय मैं, सभी अच्छी चीजों की मैं हकदार हूं। मैं शक्तिशाली हूं और खुद को स्वीकार करती हूं। सब ठीक हो जाएगा। मैं बहुत मजबूत हूं। अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करूंगी। मैं बिलकुल ऐसा कर सकती हूं।