{"_id":"5fe06d68a8deab1c9a03b80a","slug":"sujata-mondal-khan-joins-trinamool-congress-husband-and-bjp-mp-saumitra-khan-to-file-for-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान, भेजेंगे तलाक नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान, भेजेंगे तलाक नोटिस
Mon, 21 Dec 2020 03:55 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
सुजाता मंडल खान-सौमित्र खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दल-बदल की शुरुआत हो गई है। भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने सोमवार को राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भाजपा सांसद अपने पत्नी के टीएमसी में शामिल होने से इतने नाराज हो गए हैं कि उन्होंने पत्नी सुजाता को तलाक नोटिस भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सौमित्र खान वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के बिश्नुपुर से सांसद हैं। सुजाता मंडल खान सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। वहीं, अब भाजपा सांसद सौमित्र खान ने उन्हें तलाक नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। तलाक नोटिस भेजने के फैसले के दौरान सुजाता खान की कार और बरजोरा स्थित घर की सुरक्षा वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ, टीएमसी में शामिल होने के बाद सुजाता मंडल खान ने कहा, भाजपा में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है और यही कारण था कि उन्होंने इससे अलग होने और ममता बनर्जी के संगठन में शामिल होने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: भाजपा को बंगाल में झटका, सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल
उन्होंने भाजपा पर कठिन परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित श्रेय नहीं देने का आरोप लगाया। भाजपा पर चुटकी लेते हुए सुजाता ने कहा, भाजपा में छह मुख्यमंत्री और 13 डिप्टी सीएम चेहरे हैं! राज्य में भाजपा का कोई सीएम चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्य के रूप में वह तब शर्मिंदा महसूस करती थीं जब भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठाए जाते थे।
यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पति जो एक भाजपा सांसद हैं, तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे, सुजाता ने सौमित्र के सत्ताधारी दल में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा यह कोई नहीं जानता।
यह भी पढ़ें: भाजपा जीती तो बंगाल की मिट्टी से ही बनेगा मुख्यमंत्री: अमित शाह
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी के प्रमुख नेता सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हुए। मेदनीपुर में एक विशाल रैली के दौरान अधिकारी के अलावा पांच विधायक और एक सांसद सहित 34 अन्य टीएमसी नेताओं ने शाह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।