फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suicide cases IIT Kharagpur student Bhubaneshwar class twelve student suicide police news in hindi

Suicide: हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया IIT-खड़गपुर का छात्र; भुवनेश्वर में 12वीं की छात्रा फंदे से लटकी मिली

Mon, 13 Jan 2025 02:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 Jan 2025 02:06 PM IST
सार

मृत छात्रा की पहचान उत्कलिका स्वैन के तौर पर की गई है, जो केंद्रपाड़ा जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने कमरे में लगे पंखे से लटकने के लिए अपने दुपट्टा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Suicide cases IIT Kharagpur student Bhubaneshwar class twelve student suicide police news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

आईआईटी खड़गपुर का एक छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। इंस्टीट्यूट के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। मृतक छात्र की पहचान शॉन मलिक के तौर पर की गई है, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का तीसरे वर्ष का छात्र था। रविवार को उसके माता-पिता उससे मिलने आए थे, उन्होंने अपने बेटे को कमरे के अंदर लटका पाया। दरवाजा खटखटाने के बाद कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बाद घरवालों और इंस्टीट्यूट के कुछ कर्मियों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। 
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि संस्थान छात्र की मौत की आंतरिक जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए कदम उठाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़के के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर में हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने लगाई फांसी
ओडिशा के भुवनेश्वर में उत्कल संगीत महाविद्यालय की 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव सोमवार को उसके हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। मृत छात्रा की पहचान उत्कलिका स्वैन के तौर पर की गई है, जो केंद्रपाड़ा जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने कमरे में लगे पंखे से लटकने के लिए अपने दुपट्टा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल की वॉर्डन ने कहा, सुबह करीब आठ बजे जब मैं ड्यूटी के लिए हॉस्टल पहुंची तो कुछ छात्राओं ने मुझे बताया कि उत्कलिका ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। वह कमरे में अकेली थी, क्योंकि उसके दो रूममेट अपने घर गए हुए थे। उन्होंने आगे कहा, सुबह जब उत्कलिका की सहेलियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए सीनियर छात्रों की मदद से हॉस्टल वालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने उत्कलिका को पंखे से लटका पाया। 


घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कैपिटल थाना के इंपेक्टर प्रभारी दयानिधि नायक ने कहा, हॉस्टल पहुंचने के बाद हमने छात्रा को पंखे से लटका पाया। हम उसके स्थानीय अभिभावकों, दोस्तों और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed