फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suhel seth got emotional after remebering ratan tata says every indian impacted today

Ratan Tata: 'कोई और रतन टाटा नहीं होगा, हर भारतीय पर उनका प्रभाव', रतन टाटा को याद कर भावुक हुए सुहेल सेठ

Thu, 10 Oct 2024 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Oct 2024 02:16 PM IST
सार

सुहेल सेठ ने भावुक होते हुए कहा कि 'रतन टाटा के निधन से सभी लोग दुखी हैं और उन्होंने हर भारतीय के जीवन पर असर डाला। वह एक अलग तरह के इंसान थे। मैं उन्हें एक ऐसे इंसान के तौर पर याद करता हूं, जो बेहद मर्यादित और दयालु इंसान थे।'

विज्ञापन
suhel seth got emotional after remebering ratan tata says every indian impacted today
रतन टाटा - फोटो : instagram/ratantata

विस्तार

रतन टाटा के निधन से देश में दुख की लहर है। विभिन्न गणमान्य लोगों ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया और इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया। रतन टाटा के करीबी रहे सुहेल सेठ ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि देश में कोई और रतन टाटा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति पर रतन टाटा का प्रभाव है।
विज्ञापन


'रतन टाटा को देश से बहुत प्यार था'
सुहेल सेठ ने भावुक होते हुए कहा कि 'रतन टाटा के निधन से सभी लोग दुखी हैं और उन्होंने हर भारतीय के जीवन पर असर डाला। वह एक अलग तरह के इंसान थे। मैं उन्हें एक ऐसे इंसान के तौर पर याद करता हूं, जो बेहद मर्यादित और दयालु इंसान थे। वह प्रेरणास्त्रोत थे। वह एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने पूरे साहस से अपना जीवन जीया और उन्हें देश से बेहद प्यार था। मुझे नहीं लगता कोई और रतन टाटा हो पाएगा।'
विज्ञापन


सुहेल सेठ ने कहा कि 'रतन टाटा ने न सिर्फ बतौर उद्योगपति सफलता की ऊंचाईयों को छुआ, बल्कि बतौर इंसान भी वह लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। वह एक महान चरित्र छोड़कर गए हैं, जिसका लोग पालन करेंगे। उनका प्रभाव हर भारतीय पर है। सुहेल सेठ ने याद करते हुए कहा कि रतन टाटा ने ये सुनिश्चित किया कि हर इंसान के साथ मर्यादित व्यवहार हो फिर चाहे उनकी कोई भी बैकग्राउंड या क्षमता हो। उन्होंने कभी भी किसी इंसान को अपने से कमतर नहीं आंका। जब मुंबई पर हमला हुआ तो उस हमले में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के लिए रतन टाटा दुखी थे। वह सच्चे देशभक्त थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग
रतन टाटा को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। सुहेल सेठ ने भी रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने भी रतन टाटा को भारत रत्न देने की सिफारिश की है। मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी कहा कि रतन टाटा को भारत रत्न मिलना चाहिए, उनसे ज्यादा योग्य व्यक्ति इस सम्मान के लिए पूरी दुनिया में कोई और नहीं हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed