फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suhaib ilyasi convicts by Delhi's Karkardooma court for wife's murder

'India's Most Wanted' का एंकर सुहैब इलियासी पत्नी की हत्या का दोषी करार, कैंची से किया था मर्डर

Sat, 16 Dec 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Suhaib ilyasi convicts by Delhi's Karkardooma court for wife's murder

दिल्ली की कड़कडूमा कोर्ट ने शनिवार को टीवी धारावाहिक निर्माता सुहैब इलियासी को उनकी पत्नी की हत्या मामले में दोषी करार दिया है। सुहैब पर पत्नी अंजू इलियासी की हत्या का केस चल रहा था। कोर्ट अब 20 दिसंबर को सजा का फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि 11 जनवरी, 2000 को सुहैब के घर पर पत्नी अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए दोषी ने कैंची का इस्तेमाल किया था। 28 मार्च, 2000 को पुलिस ने सुहैब को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुहैब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या की धारा के तहत आरोप तय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया था कि दोनों के बीच दहेज को लेकर आपसी झगड़े की वजह से सुहैब ने पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम देने के दौरान उसने अंजू की महिला मित्र रीता को फोन कर कहा कि अंजू ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद सुहैब की साली और सांस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। 

बता दें कि सुहैब टीवी क्राइम शो 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को होस्ट करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed