फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sugiono India Visit: Indonesia FM Sugiono Meets S Jaishankar, Key Talks on Defence & Maritime Security Focus

Sugiono India Visit: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री के साथ आज होगी जयशंकर की बैठक; रक्षा-समुद्री सुरक्षा पर चर्चा

Sun, 07 Jun 2026 04:27 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 07 Jun 2026 04:27 AM IST
सार

भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर और इंडोनेशियाई विदेश मंत्री सुगियोनो की अहम बैठक होगी। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Sugiono India Visit: Indonesia FM Sugiono Meets S Jaishankar, Key Talks on Defence & Maritime Security Focus
इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो और एस. जयशंकर। - फोटो : X (@DDNewslive)

विस्तार

भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने के लिए इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो और भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के बीच वार्ता होगी। रविवार को दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग मजबूत करने पर गहन मंथन होगा। इस यात्रा के दौरान सुगियोनो और विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जनवरी 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की भारत यात्रा के दौरान बनी सहमतियों और द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


संयुक्त आयोग
भारत-इंडोनेशिया के बीच संयुक्त आयोग की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी। यह दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के स्तर पर संबंधों को दिशा देने वाला सबसे बड़ा मंच है। यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि 2018 में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचाया था।
विज्ञापन


रक्षा सहयोग पर नजरें
सामरिक हलकों में इस यात्रा को लेकर इसलिए भी उत्सुकता है क्योंकि हाल के महीनों में भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की संभावित खरीद को लेकर बातचीत तेज हुई है। हालांकि अभी तक किसी अंतिम अनुबंध पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन इस दौरे में रक्षा तकनीकी सहयोग, आतंकरोधी अभियान और समुद्री गश्त जैसे मुद्दों पर बड़ा फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल साउथ-ब्रिक्स
सुगियोनो की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इंडोनेशिया वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स मंचों पर अपनी भूमिका का विस्तार कर रहा है। पिछले महीने भी सुगियोनो ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के सिलसिले में भारत आए थे। ऐसे में एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे होते राजनीतिक और कूटनीतिक समन्वय को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed