फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sufi tradition has carved unique identity for itself in India: PM Modi

PM Narendra Modi: 'सूफी परंपरा ने भारत में बनाई अपनी अनूठी पहचान', जहां-ए-खुसरो कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Fri, 28 Feb 2025 09:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Feb 2025 09:25 PM IST
सार

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश की संस्कृति और सभ्यता को उसके गीतों और संगीत से आवाज मिलती है। उन्होंने सूफी परंपरा की अनूठी पहचान की सराहना की और रमजान की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Sufi tradition has carved unique identity for itself in India: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी देश की संस्कृति और सभ्यता को उसके गीतों और संगीत से आवाज मिलती है। उन्होंने कहा कि सूफी परंपरा ने भारत में अनूठी पहचान बनाई है। मोदी ने आने वाले रमजान महीने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


 
मोदी 'जहां-ए-खुसरो' कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, जहां-ए-खुसरो कार्यक्रम ने पच्चीस साल पूरे किए हैं और इन 25 वर्षों में इस कार्यक्रम ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है, जो इसकी सबसे बड़ी कामयाबी है। प्रधानमंत्री ने कहा, यहां नजर-ए-कृष्ण की प्रस्तुति में हने अपनी साझा विरासत की झलक देखी। जहां-ए-खुसरो के इस कार्यक्रम में अलग खुश्बू है। यह खुश्बू हिंदुस्तान की मिट्टी की है। सूफी परंपरा ने भारत में अनूठी पहचान बनाई है। किसी भी देश की संस्कृति और सभ्यता को उसके गीतों और संगीत से आवाज मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहान-ए-खुसरो समारोह सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। यह महोत्सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनियाभर के कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है। यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था।

महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री ने टीईएच बाजार (टीईएच- हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लिया, जिसमें ‘एक जिला-एक उत्पाद’ से जुड़े शिल्प और देशभर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि प्रदर्शित की गई हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed